सासाराम के बनरसिया में देर रात मनी भूषण और नन्ही देवी की गोली मारकर हत्या। मुफ्फसिल थाना पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी।

 

कंचन क्रांति न्यूज, सासाराम।

रोहतास जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बनरसिया गांव में देर रात घर में घुसकर एक महिला और उसके साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान मनी भूषण कुमार (50) और नन्ही देवी (45) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ-साथ फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

 

मृतका नन्ही देवी के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के निधन के बाद उसकी मां मनी भूषण कुमार के साथ रिलेशनशिप में रहती थीं और दोनों साथ मिलकर बीज की दुकान चलाते थे। अभिषेक ने बताया कि रात करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब उसने बाहर निकलने की कोशिश की, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। छत पर जाकर देखा तो एक अज्ञात हमलावर भाग रहा था। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर दरवाजा खोला।

 

पुलिस का जांच अपडेट:

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से तकनीकी जांच (Call Details & Tower Location) की जा रही है। शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद के कोण से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822