राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 10वें दिन बाबा नगरी देवघर में 2.27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। अहले सुबह 4:23 बजे से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 10वें दिन बाबा नगरी देवघर में शिवभक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 04:23 बजे से ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन भर अनवरत चलता रहा। 10वें दिन कुल 2,27,691 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।

 

आंकड़ों के अनुसार, बाह्य अर्घा के माध्यम से 92,365 और आंतरिक अर्घा के जरिए 1,18,876 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था का लाभ उठाकर 16,450 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए।

 

मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल चौबीसों घंटे तैनात रहे। पूरे रूट लाइन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि देवघर पहुंचने वाले प्रत्येक कांवरिये को सुरक्षित, सुलभ और सुखद वातावरण मिल सके।

.......................................................................................

श्रावणी मेला 2026, देवघर न्यूज, बाबा धाम जलार्पण, श्रावणी मेला 10वां दिन, शीघ्रदर्शनम देवघर, देवघर कांवर यात्रा