यूपी सरकार ने पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही सपरिवार 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और लखनऊ में पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया।
गोरखपुर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की गई है। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की।
इसके साथ ही 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ करते हुए जवानों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। लखनऊ में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया गया।
भत्ते में सौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि 1948 में गठित पीआरडी के स्वयंसेवकों को 2019 तक 250 रुपये दैनिक भत्ता मिलता था। इसे 2019 में बढ़ाकर 375 रुपये, 2022 में 395 रुपये और 2025 में 500 रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, महाकुंभ, ट्रैफिक संचालन, आपदा प्रबंधन और चुनाव ड्यूटी में पीआरडी जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। 2017 से पहले जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलती थी, जबकि वर्तमान में उनकी मांग लगातार बनी हुई है।
31 हजार से अधिक जवानों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत या सम्बद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना से कुल 1.55 लाख से अधिक लोग लाभांवित होंगे। सम्मेलन के दौरान 10 स्वयंसेवकों को मंच से सांकेतिक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए।
विभाग का बजट बढ़कर 543 करोड़ रुपये हुआ
कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि वर्ष 2017 से पूर्व पीआरडी का वार्षिक बजट 23 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 543 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभाग के सचिव सुहास एलवाई तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
डी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ताके किशन गुप्ता ..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822।