रायबरेली में DM सरनीत कौर ब्रोका ने 'विकसित भारत जी राम जी योजना' के तहत पंच सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही बिजली समीक्षा बैठक में रोस्टर अनुसार निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए।

  • विकास भवन में 'विकसित भारत जी राम जी योजना' को लेकर आयोजित हुआ पंच सम्मेलन
  • बिजली आपूर्ति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश: रोस्टर के अनुसार आपूर्ति और फॉल्ट तत्काल ठीक करने के आदेश

 

रविशंकर सिंह, रायबरेली।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा है कि ग्राम पंचायतें विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ही विकास कार्यों का चयन किया जाना चाहिए। वे सोमवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में 'विकसित भारत जी राम जी योजना' के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित पंच सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

 

सम्मेलन में जिलाधिकारी ने प्रशासकों और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वर्तमान स्थिति, स्थानीय जरूरतों और संसाधनों का समुचित आकलन कर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को पंचायतों को योजना से संबंधित हर प्रकार का तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण स्तर पर विकास की रूपरेखा को गति मिल सके।

 

निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बिजली आपूर्ति समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कड़े रुख में कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार पूरी बिजली दी जाए। उन्होंने जर्जर और खराब बिजली लाइनों को तत्काल दुरुस्त करने तथा बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

............................................................................................................

रायबरेली खबर, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, विकसित भारत जी राम जी योजना, पंच सम्मेलन रायबरेली, रायबरेली बिजली आपूर्ति