भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने रवि शंकर सिंह को रायबरेली का जिला प्रभारी नियुक्त किया। नियुक्ति पर पत्रकारों में खुशी, रवि शंकर ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा और निश्चित वेतन की मांग की।


कंचन क्रांति ब्यूरो, रायबरेली।

'पुलिस मुखबिर न्यूज' डिजिटल पोर्टल व मासिक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी रवि शंकर सिंह को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (उत्तर प्रदेश) की रायबरेली इकाई का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकारों और उनके गृह ग्राम डिडौली में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

यह मनोनयन संगठन (पत्रकार भवन, प्रयागराज) के संस्थापक व संयोजक डॉ. श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय की संस्तुति पर किया गया है। रवि शंकर सिंह अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

वरिष्ठ पत्रकारों ने दी बधाई

नियुक्ति की खबर मिलते ही रायबरेली के विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में तेजपाल चौहान, राजेंद्र बहादुर, विवेक तिवारी, राजकुमार यादव, सोनी कुमारी, विजय सिंह और संतोष सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं।


संगठन मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा प्राथमिकता: रवि शंकर

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रवि शंकर सिंह ने कहा, संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता जिले में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करने की होगी।


पत्रकारों के लिए की मुख्य मांगें

इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर केंद्र व राज्य सरकार से निम्नलिखित मांगें उठाईं:

निश्चित वेतन व मानदेय: बड़े मीडिया संस्थानों को छोड़कर अधिकांश पत्रकार अवैतनिक रूप से कार्य कर रहे हैं, अतः सरकार उनका एक निश्चित वेतन तय करे ताकि उनके परिवार का सही भरण-पोषण हो सके।

सुरक्षा व बीमा कवर: पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें स्वास्थ्य व जीवन बीमा का लाभ दिया जाए।

पत्रकार आयोग का गठन: पत्रकारों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए विशेष नीतियां बनाने हेतु 'पत्रकार आयोग' का गठन किया जाए।

 

..........................................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822